धावक कैसे बने

धावक कैसे बने

जो लोग डिफेंस ( Defence exam ) एग्जाम की तैयारी करते हैं, उनके लिए दौड़ लगाना बहुत ही आवश्यक होता है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो थोड़ी सी दूर दौड़ने पर ही थक जाते हैं। इसके लिए कई महीनों का परीक्षण चाहिए होता है। इसी के साथ आपके शरीर को स्वस्थ और फिट रहना भी आवश्यक होता है, क्योंकि कई प्रकार के डिफेंस एग्जाम कैसे होते हैं, जिसमें रनिंग टेस्ट लिया जाता है। वहां पर आपको दौड़ना होता है। वहां पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। यह भी एग्जाम का एक हिस्सा होता है, इसको पास करना भी अनिवार्य होता है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते हैं, तो कि तेज दौड़ने के लिए क्या करना चाहिए तो, आइए हम आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

आज किस आर्टिकल में हम आपको इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रहने वाले हैं, कि अगर आप तेज दौड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए, किस प्रकार आप अपने एग्जाम को पास कर पाएंगे? इसी के साथ यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है और आप बेहतर करियर भी बना सकते हैं, पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

रनिंग (Running)में करियर कैसे बनाएं

सबसे पहले तो आपको यह जानना आवश्यक होगा कि रनिंग में करियर कैसे बना सकते हैं। इसमें कौन-कौन से बेहतर करियर विकल्प होते हैं। इससे पहले हम आपको बता दें, कि खेल से जुड़ी गतिविधि के जरिए हमारे शरीर को शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त होती है। इसी के साथ मन भी अच्छा रहता है। अगर आप खेल को अपना करियर बनाते हैं, तो इसमें आपको बहुत ही ज्यादा प्रसिद्धि और सम्मान इसी के साथ पैसे भी मिलते हैं।  खेल के किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना, यह आपके ऊपर निर्भर करता है, कि आप किन खेल को अच्छी तरह से खेल सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक धावक के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प लेकर आ सकता है। भारत में बहुत सारे सफल धावक रह चुके है, जैसे कि चांद राम, बहादुर सिंह, चौहान एमडी, वलसम्मा हिमा दास, गीता, राम सिंह यादव, दुती चंद, इन धावकों ने भारत देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे में अगर आप भी इस को अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो एक बेहतर विकल्प आपके सामने धावक का पेश होता है।

रनर (runner) बनने के लिए पाठ्य क्रम

अगर आप धावक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक बेहतर पाठ्यक्रम की आवश्यकता पड़ती है। एक एथलीट के रूप में भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न संस्थानों के द्वारा आप बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ भारत में भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत विभिन्न संस्थान और बहुत सारी अकादमी आदि उपस्थित है, जो युवा प्रतिभाओं को प्रतिभाशाली प्रशिक्षण प्राप्त करवाते हैं। SAI के अलावा कई राज्य स्तर और निजी संगठन ऐसे होते हैं, जो खेल के प्रति युवाओं का उत्साह जो होता है, उसे समर्थन देते हैं। आप खेल चिकित्सा, स्पॉट, कोचिंग, खेल प्रबंधन, खेल विज्ञान, आदि में डिप्लोमा स्नातक स्नातकोत्तर तथा पीएचडी तक की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी पढ़ाई सीमित नहीं होती है।

कहां पर पाठ्यक्रम कर सकते है

पूरे भारत देश में बहुत सारे संस्थान ऐसे हैं, जो स्पोर्ट्स में कई तरह के पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाते हैं। इनमें से कुछ के नाम हम आपको नीचे बता रहे हैं, जिनके द्वारा आप इनसे संबंधित पाठ्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान संस्थान नई दिल्ली
  •  राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बैंगलोर
  • लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर
  • लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज फॉर फिजिकल एजुकेशन तिरुवंतपुरम
  • टाटा फुटबॉल अकादमी जमशेदपुर

आवश्यक योग्यता

अगर आप एक धावक के रूप में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो और इन पाठ्यक्रम के जरिए एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको न्यूनतम योग्यता बहुत ही आवश्यक होती है, जैसे कि आपका 12वीं कक्षा में परीक्षा में उत्तीर्ण होना सबसे ज्यादा अनिवार्य होता है। इसी के साथ शारीरिक रूप से फिट और ऊर्जावान होना भी जरूरी है। अगर इन संस्थानों में प्रवेश लेते हैं, तो मेरिट सूची के आधार पर इस में एडमिशन होता है, इसीलिए इसमें अंक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

धावक कैसे बने

एक बेहतर धावक बनने के लिए बहुत सारी चीजों का होना अनिवार्य है। इसी के साथ आपको बहुत सारी मेहनत और लगन की भी आवश्यकता पड़ती है। अगर हम किसी काम को निश्चय कर लेते हैं, तो उसके लिए असंभव कुछ भी नहीं होता है। वह हर तरीके से अपने काम को संपूर्ण कर सकते हैं। कुछ दिनों तक अगर आप अच्छी तरह से प्रैक्टिस करेंगे तो एक अच्छे धावक बहुत ही आराम से बन सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे क्योंकि, नीचे स्टेप में हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं, जो बेहतर धावक बनने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

  • उचित समय और दूरी को निश्चित करना

सबसे पहला स्टेप आपके लिए यही होता है, कि आप समय का और दूरी का निश्चय करना बहुत ही जरूरी होता है। आपको कितनी दूरी तक दौड़ना है, इसके लिए आपको कितना समय लगता है, इसके लिए आपको सही प्लान बनाने की आवश्यकता है। सबसे बेहतर दौड़ सुबह की होती है, इसीलिए अगर आप सुबह उठकर दौड़ना शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दौड़ने के लिए आपको मेडिकल फिट होना बहुत ही आवश्यक है, नहीं तो दौड़ते समय कई लोग बेहोश भी हो जाते हैं या उनके नाक से खून आने लगता है इसीलिए कोई भी कार्य करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले। हो सकता है 1 दिन दौड़ने के बाद आपके मन में यह विचार आए कि अगले दिन नहीं जाए परंतु, आप को नियमित तौर पर दौड़ लगानी होगी। अगर आप ऐसा करेंगे तो यह धीरे-धीरे अपने आप आदत बन जाएगी इसके बाद आप खुद को नहीं रोक पाएंगे दौड़ने से कभी भी।

  • रनिंग शूज का उपयोग

अगर आप अच्छी तरह से दौड़ लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए रनिंग शूज का उपयोग जरूर करें क्योंकि, अगर आप नॉर्मल शूज का इस्तेमाल करते हैं, तो उसके जरिए आपको थकान जल्दी होती है और आपके पैरों में भी दर्द हो सकता है इसीलिए, अपने तलवे के आकार का फुटवियर जरूर पहने हमेशा आपको लाइटवेट जूते का इस्तेमाल करना होगा। दौड़ते वक्त आप अपने साथ एक्स्ट्रा शूज जरूर रखें जिससे आप 300 से 400 मीटर की  दूरी तय करने के बाद शूज बदल सके।

  • धीरेधीरे दौड़ना शुरू करें

शुरुआत में जब आप दौड़ना शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करें। इसी के साथ भरपूर मात्रा में पानी पिए जूस इत्यादि का भी सेवन करें। इसके जरिए आपके शरीर में पानी का लेवल बिल्कुल सही बना रहता है। जब आप दौड़ते हैं, तो इसके द्वारा नारियल पानी, नींबू पानी इत्यादि पी सकते हैं। इसके जरिए आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है। दौड़ करने से पहले वार्म अप करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इसी के साथ हिट्स तथा buts बी स्ट्रांग बनते हैं, जिसके जरिए आपको दौड़ने में सहायता मिलती है। जब आप दौड़ना शुरू करते हैं, तो सबसे पहले आपको धीरे-धीरे दौड़ना चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी स्पीड को बढ़ाना चाहिए। अगर आपको थकान महसूस होती है तो उसके लिए आप धीरे-धीरे रुके एकदम से अगर आप रुक जाते हैं, तो आपके शरीर में दर्द होने की संभावना बनी रहती है। अगर आप अपनी बॉडी को रिलैक्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आप push ups भी कर सकते हैं।

  • नियमित तौर पर प्राणायाम करना

प्रणायम करना है जो हमारी सेहत के लिए और हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित होता है। हमें फिजिकल के अलावा मेंटली फिट रहना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम नियमित तौर पर प्राणायाम करते हैं, तो इसके जरिए हमारे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि हमारे शरीर के लिए ऑक्सीजन बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। अगर हम कोशिकाओं तक ऑक्सीजन को पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए नियमित तौर पर हमें प्राणायाम करना चाहिए क्योंकि, कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचने से हमें एनर्जी मिलती है। जिसके जरिए हमारा ऑक्सीजन लेवल और भी ज्यादा बढ़ जाता है जिससे दौड़ने में बहुत ज्यादा मदद भी मिलती है।

  • भोजन का ध्यान रखना

कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ का ज्यादा सेवन करना चाहिए क्योंकि, इसके जरिए हमारे शरीर में Glycogen storage बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। इसके जरिए हमारे शरीर में फुर्ती भी बढ़ती है। इसी के साथ अगर आप किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको अपने शरीर को स्ट्रांग बनाने की जरूरत होती है। अपने शरीर को स्ट्रांग बनाने के लिए आप कुछ खाने को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं जैसे कि Low glycemic  index वाले फूड, जैसे कि साबुत अनाज, फल, गेहूं, हरी सब्जियां, इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसके जरिए हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट बहुत ही जल्दी बढ़ता है। अगर आप किसी भी रनिंग एग्जाम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपना कार्बोहाइड्रेट लेवल बढ़ाना बहुत ही ज्यादा अनिवार्य होता है।

  • दौड़ने के तुरंत बाद क्या ना करें

जब भी आप दौड़ लगाते हैं, तो दौड़ने के बाद आपको उचित खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि, इसके दौरान आपके बॉडी में Electrolytes की बहुत ही ज्यादा कमी आ जाती है। इसके लिए आपको निरंतर पानी पीते रहना चाहिए। अगर आप अपने शरीर में एनर्जी को बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पेय पदार्थ जैसे कि नारियल पानी, नींबू पानी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। जितना संभव हो दौड़ने के 1 घंटे बाद तक आप कुछ भी ना खाएं अगर आप 1 घंटे के बाद कुछ खाना भी चाहते हैं तो सबसे पहले फल का सेवन करें।

जब भी आप भोजन करते हैंज़ तो अपने खाने में नमक का इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि, दौड़ने पर जो पसीना आपके शरीर से आता है उसकी वजह से आपके शरीर में नमक की कमी हो जाती है इसीलिए आपको नमक का सेवन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

रनर बनाने के लिए कौशलता

अगर आप धावक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बहुत सारे गुण होने चाहिए अन्यथा आप एक अच्छे धावक बिल्कुल भी नहीं बन सकते हैं। आपके पास शारीरिक ऊर्जा और सहनशक्ति इसी के साथ उत्साह, धैर्य और अपने खेल के प्रति लगन होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है।

धावक बनने में करियर की संभावनाएं

अब आप सोच रहे होंगे कि धावक बनने में कैरियर की क्या-क्या संभावनाएं होती हैं। अगर आप धावक बनते हैं तो इसमें आपका कैरियर किस प्रकार बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेल नौकरी के अवसरों के साथ-साथ देश के पुरस्कृत करियर विकल्प में से एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।  इसके करियर की शुरुआत स्कूल और कॉलेज स्तर पर ही शुरू हो जाती है इसके बाद क्षेत्रीय स्तर और राज्य स्तर पर दौड़ना शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आपके सामने विकल्प आता है राष्ट्रीय स्तर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर यह सभी करियर की संभावनाएं लेकर आती है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। अगर आप वास्तव में इसमें सक्रिय कैरियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप खेल विपणन कोचिंग एथलेटिक प्रशासन खेल चिकित्सा खेल मनोविज्ञान इत्यादि क्षेत्र में भी अपना कैरियर आजमा सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के जरिए आज हमने आपको इस बारे में जानकारी दी है कि आप धावक कैसे बन सकते हैं। इसके लिए क्या-क्या योग्यता और क्या कार्य करने होते हैं। आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको जानकारी भी पसंद आई होगी। अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

FAQ

1. क्या एक अच्छा धावक बनने के लिए ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है?

जी हां, अगर आप एक ट्रेनर से ट्रेनिंग लेकर धावक बनते हैं तो इसके जरिए आप एक बेहतर करियर बना सकते हैं।

2. धावक बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए होती है?

धावक बनने के लिए आपको 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य होता है, इसी के साथ शारीरिक रूप से फिट और ऊर्जावान होना भी जरूरी होता है।

3. क्या धावक करियर के लिए कॉलेज उपलब्ध होते हैं?

जी हांस अगर आप धावक में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत सारे कॉलेज उपलब्ध होते हैं आर्टिकल में कुछ कॉलेज के बारे में जानकारी दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *