शेफ कैसे बने?

शेफ कैसे बने

होटल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ एक ऐसा करियर है, जिसे शेफ के नाम से जाना जाता है। जी हां, अगर आप लजीजदार खाना बनाने की कला रखते हैं, तो इसके जरिए आप रेस्टोरेंट या फाइव स्टार या इंटरनेशनल होटल में अपनी जगह बना सकते हैं। अगर आपकी रुचि कुकिंग, बेकरी इत्यादि चीजों में है, तो इसका आप एक्सपेरिमेंट अलग-अलग चीजों पर कर सकते हैं, और अपने करियर को एक बेहतर दिशा दिखा सकते हैं। जी हां, अगर आप लोग होटल इंडस्ट्री में जाना चाहते हैं, इसका मतलब है अगर आप शेफ बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ऐसे में अगर आप भी यह विकल्प अपने करियर के लिए चुनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है, तो आइए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं, कि आप किस तरह से शेफ बन सकते हैं। इसके लिए क्या-क्या करना होता है, क्या योग्यता होनी चाहिए, इत्यादि सभी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कौन होते हैं शेफ़?

आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि शेफ एक प्रशिक्षित प्रोफेशनल होते हैं, जो होटल में मेनू की योजना बनाते हैं। इसी के साथ भोजन तैयार करने की देखरेख भी करते हैं, और किचन के कर्मचारियों की देखरेख एवं अन्य सभी संबंधित गतिविधियों को मैनेज भी करते हैं, उसे आम तौर पर शेफ कहा जाता है।

जो शेफ होता है, वह होटल और रेस्तरां पर ही काम करते हैं। हालांकि आज के समय में इनके लिए रोजगार और विकास के बहुत सारे अवसर उपलब्ध हैं। यह कोर्स उन उम्मीदवारों के लिए ज्यादा सफल और आदर्श विकल्प साबित हो सकता है, जो खाने-पीने के प्रबंधन और रसोई प्रबंधन के साथ-साथ भोजन से संबंधित क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोचते हैं, या उन्हें इसमें रूचि होती है, तो यह उनके लिए सफल कैरियर बन सकता है। आज के समय में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बहुत ही ज्यादा ग्रोथ हो चुकी है, जिसकी वजह से इस पेशेवर की डिमांड बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

शेफ की जिम्मेदारियां क्याक्या होती हैं

एक शेफ की बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, उसका काम केवल खाना बनाना या डिशेस बनाना ही नहीं होता और भी बहुत सारे काम होते हैं, जो केवल शेफ को ही करने होते हैं। जैसे कि-

  • किचन में क्या क्या सामान नहीं है, कौन सा सामान खत्म हो गया है, इन सभी चीजों की जिम्मेदारी केवल शेफ़ की ही होती है।
  • शेफ होता है, जो वह मैन्यू भी प्लान करता है, इसके प्रति भी जिम्मेदारी केवल शेफ की ही होती है।
  • होटल या रेस्तरां के किचन में क्या काम चल रहा है, यह सब ध्यान रखने की जिम्मेदारी शेफ की होती है, क्योंकि शेफ के जरिए ही इस काम को सुपरविजन किया जाता है।
  • किचन के स्टाफ को जितने भी निर्देश देने होते हैं, यह सब काम शेफ करता है, उसी के निर्देशानुसार ही काम होता है।

शेफ के प्रकार की लिस्ट

आइए अब आपको बताते हैं, कि शेफ़ कितने प्रकार के होते हैं, क्योंकि वह केवल एक ही प्रकार के नहीं होते हैं, काफी तरह के होते हैं। जैसे कि-

  • एक्सक्यूटिव शेफ
  • हेड शेफ
  • सॉस शेफ
  • पेस्ट्री शेफ
  • पेंट्री शेफ
  • वेजिटेबल शेफ
  • बूचर शेफ
  •  रोस्ट शेफ
  • फिश शेफ
  • मीट शेफ
  • सौसर शेफ
  • फ्राई शेफ
  • प्रेप शेफ
  • एक्सपीडिटोर शेफ
  • कॉमिस शेफ

शेफ का कैरियर ही क्यों चुने?

देखा जाए तो इस इंडस्ट्री में काफी ज्यादा लाभ मिलता है, क्योंकि इस समय शेफ की डिमांड मार्केट में बढ़ती ही नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं, इसमें कैरियर बनाना कैसे फायदेमंद हो सकता है।

  • शेफ़ के लिए रोजगार और विकास में बहुत ज्यादा अवसर प्राप्त हो रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रीय रेस्तरां के अनुसार 2018-19 में लगभग 73 लाख लोग इस इंडस्ट्री में कार्यरत थे, परंतु 2024 तक इस की संख्या बढ़ती हुई नजर आएगी, इसमे बहुत ज्यादा इजाफा होगा लगभग 20 लाख लोग और जुड़ जाएंगे।
  • अगर एक शेफ की सालाना शुरुआती वेतन देखा जाए तो, यह लगभग 3.50 लाख से 4.50 लाख या उससे भी अधिक हो जाता है, जैसे-जैसे इसमें अनुभव बढ़ता है वैसे ही आप का वेतन बढ़ता जाता है इसकी सबसे उच्चतम सालाना आय 25 लाख या उससे भी ज्यादा होती है।
  • शेफ को कई प्रकार में बांटा जाता है, क्योंकि उनकी भूमिका है और जिम्मेदारियां अनुभव के हिसाब से ही तय की जाती हैं।

शेफ बनने के लिए क्या हुनर होता है

अगर आप अपना कैरियर शेफ में चुनना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके अंदर कुछ स्किल्स होनी बहुत ही आवश्यक होती हैं। इसके बिना आप एक बेहतर शेफ़ नहीं बन सकते हैं। कुछ स्किल नीचे दी गई है-

  • सबसे पहले आपके अंदर सीखने की इच्छा होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपको सभी चीजों को ऑर्गेनाइज करना आना चाहिए।
  • कुछ बनने के लिए अच्छा जुनून होना बहुत ही जरूरी होता है।
  • आपका दिमाग थोड़ा सा क्रिएटिव होना आवश्यक है।
  • आपको मल्टीटास्किंग होना जरूरी है, जिसके जरिए आप सभी प्रकार के टास्क पूरे कर सकें।
  • आपको टीम वर्क करना आना चाहिए, इसके लिए आपको व्यवहार शीलता होना आवश्यक है।
  • आपको अपने समय का ज्ञान रहना चाहिए, इसका मतलब है आपको टाइम मैनेजमेंट करना आना चाहिए।
  • आपके अंदर लीडरशिप स्किल्स होना अनिवार्य हैं।
  • आप में फिजिकल और मेंटल स्टैमिना होना अति आवश्यक होता है।

शेफ बनने के लिए योग्यता

इसके लिए कुछ योग्यता जारी की गई हैं, वह योग्यता आपके अंदर होनी आवश्यक है, कुछ योग्यता हम नीचे बताने जा रहे हैं-

सबसे पहले हम बात करते हैं, अंडर ग्रेजुएशन के लिए जो लोग अंडर ग्रेजुएशन होते हैं, उनके लिए क्या योग्यता जारी की गई है-

  • अंडर ग्रेजुएशन कोर्स करने के लिए छात्र को किसी की मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास करना आवश्यक होता है।
  • यूएस में कोर्स करने के लिए अगर आप इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको इंग्लिश और मैथ्स की अच्छी नॉलेज होना आवश्यक होता है।
  • अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे कि IELTS/TOEFL के अंक अनिवार्य माने जाते हैं।

अब हम बात करते हैं, पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए क्योंकि इसके लिए भी कुछ योग्यता जारी की गई है-

  • सबसे पहले आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य होती है।
  • इसी के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अगर होटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के अंतर्गत की जाती है, इसके लिए पहले मौका मिलता है अगर दूसरे विषय में बैचलर उत्तीर्ण कर चुके छात्र पीजी करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं।
  • इसी के साथ अगर विदेश में पढ़ाई करने के लिए इच्छुक है, तो इसके लिए इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे कि IELTS/TOEFL के अंक होना अनिवार्य होता है।
  • इसी के साथ GRE/GMAT के अंक होना भी आवश्यक है।

क्या को बनाने के लिए भारतीय कॉलेज और विदेशी कॉलेज

अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप विदेश विश्वविद्यालय में जाकर कोर्स कर सकते हैं। इसी के साथ आप भारत में रहकर भी कॉलेज और विश्वविद्यालय से कोर्स कर सकते हैं। आइये आपको कुछ नाम बताते हैं-

विदेशी कॉलेज

  • एलमो कॉलेज डिस्टिक यूएसए
  • नॉर्थन एरीजोना यूनिवर्सिटी यूएसए
  • विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया
  • लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी यूके
  • ग्रिफिथ कॉलेज ऑस्ट्रेलिया
  • यूनिवर्सिटी आफ सुंदरलैंड यूके
  • अन्य यूनिवर्सिटी

भारतीय कॉलेज

  • स्कूल ऑफ़ बेकरी एंड कुलिनरी आर्ट जयपुर।
  • इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली।
  • एलिड़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी कुलिनरी आर्ट एंड मैनेजमेंट चंडीगढ़।
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन दिल्ली।
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कुलिनरी आर्ट्स हैदराबाद।
  • अकैडमी आफ पेस्ट्री एंड कुलिनरी आर्ट बेंगलुरु।

शेफ बनने के लिए बेहतर कोर्स

शेफ बनने के लिए बहुत सारे कोर्स जारी किए जाते हैं, जिसके जरिए आप अपना करियर चुन सकते हैं, कुछ कोर्स के बारे में नीचे बताया जा रहा है-

  • Cookery में craftsmanship course
  • Culinary arts in BA
  • Culinary arts, bakery & pastry art management in specialization with BSc
  • Culinary arts in BHM
  • Food and beverage service {UG course } in diploma
  • Catering technology and culinary arts in bachelor
  • International culinary arts in BA
  • Culinary operations in BVoc
  • Culinary science in Bsc

शेफ बनने के लिए तैयारी

अगर आप यह सोच रहे हैं, कि आप शेफ कैसे बने, इसके लिए क्या आपको सर्टिफिकेट कोर्स डिप्लोमा डिग्री क्या करना चाहिए या कहां पर एडमिशन लेना चाहिए इत्यादि, सभी के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए हम आपको इससे जुड़ी हुई कुछ जानकारी देते हैं, जो आपको तैयारी करने में सहायता दे सकती है।

Step-1】 सबसे पहले जरूरी है मानसिक तैयारी

जी हां, किसी भी काम को करने से पहले मानसिक तैयारी बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप शेफ के रूप में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी हर अच्छी और बुरी बातों की आपको पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि एक शेफ की सेलिब्रिटी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है, क्योंकि उसमें से कई शीर्ष मशहूर हस्तियां तक बन जाते है, परंतु इसके लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत , प्रोफेशनल विशेषज्ञता और कई वर्षों का अनुभव होना जरूरी होता है।

Step-2 】 उसके बाद स्कूल स्तर की तैयारी

अगर आप इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आप को सबसे ज्यादा वाद विवाद अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने में रुचि रखनी चाहिए, इसकी वजह से कम्युनिकेशन स्किल अच्छी तरह से विकसित होता है। इसके लिए आप अंग्रेजी को जरूर प्राथमिकता दें। इस विषय को अपना विशेष जरूर बनाएं। इससे आपको आगे मदद मिलेगी, क्योंकि अंग्रेजी विषय आपकी शिक्षा और प्रोफेशनल दोनों के विकास में ही मदद करता है।

Step-3】 यूजी स्तर की तैयारी

इसके लिए आपको 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे क्योंकि, अगर आप इस संस्थान में आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए न्यूनतम 50% अंकों की आवश्यकता जरूर होती है। इसके बिना आप आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसी के साथ आप हर साल राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में भी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बन सकते हैं, क्योंकि यह प्रतियोगिताएं आजकल बहुत ही जल्दी जल्दी आयोजित होती रहती है।

Step-4】 पीजी स्तर की तैयारी

अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको मास्टर कोर्स करने की आवश्यकता पड़ती है, जैसे कि एमबीए यह कोर्स होटल मैनेजमेंट में ही होता है, इसके लिए आपको बैचलर डिग्री में अच्छे अंक प्राप्त करने अनिवार्य होते हैं।

शेफ के करियर के लिए प्रवेश परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल रेस्टोरेंट ऑफ इंडिया के द्वारा 2018-19 में लगभग 7.3 मिलियन लोगों को रोजगार मिला था, हालांकि 2024 तक इसकी संख्या बढ़कर 2 मिलियन और भी अधिक हो जाएगी। होटल प्रशासन कॉलेज संस्थान में प्रवेश लेने के लिए हर साल ही राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। हालांकि आप यह विशेष ध्यान रखें कि अगर आप विदेश में कोर्स करना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी भी प्रकार का एंट्रेंस टेस्ट नहीं होता है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर परीक्षाएं आयोजित होने वाली कुछ नीचे दी गई हैं-

राष्ट्रीय स्तर

NCHMCT JEE

AIMA UGAT

IIHM eCHAT

राज्य स्तर

BHMCT CET

WBJEE JEHOM

UPCET

कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप शेफ बनने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको पूरी प्रक्रिया पता होनी अनिवार्य होती है। नीचे दिए गए क्या फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कुलिनरी कोर्स के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। जी हां, आवेदन प्रक्रिया सरल बनाने के लिए आप Leverage Edu की मदद भी ले सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत रजिस्ट्रेशन करवा कर ही होती है इसका मतलब यह होता है कि आवेदक को खुद पहले रजिस्टर कराना होता है।
  • रजिस्टर्ड करवाने के बाद आवेदक से जो भी फॉर्म में सूचना मांगी जाती है उन सभी सूचनाओं को भरना होता है।
  • सभी प्रकार की सूचना भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जाते हैं जिसे फॉर्म के साथ ही जमा करना होता है।
  • जब सभी जानकारी भरने की और फॉर्म के साथ दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो अंत में शुल्क के साथ फॉर्म को जमा कर दिया जाता है।
  • ऑनलाइन कोर्स के लिए इसी तरीके से आप आवेदन कर सकते हैं, जब आप आवेदन कर देते हैं उसके बाद आपको कन्फर्मेशन मेल भी मिल जाता है।

यूके में आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप यूके में भी पढ़ाई करना चाहते हैं और वहां पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए फॉलो करने होंगे-

  • UCAS के जरिए यूके से पढ़ाई करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • इसके लिए सबसे पहले आवेदक को अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की सहायता से रजिस्टर करवाना होता है।
  • इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाता है इसकी सहायता से वह एप्लीकेशन फॉर्म को खोल सकते हैं।
  • फॉर्म को खोलने के बाद सभी प्रकार की जानकारी भरनी होती है इसीलिए आवश्यक जानकारी भरें।
  • इसके बाद वहां पर कुछ आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जाते हैं इसीलिए फॉर्म के साथ दस्तावेज भी अटैच कर दें।
  • अंत में आपको फॉर्म के साथ शुल्क भी देना होता है और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की डिग्री
  • IELTS/TOEFL के प्राप्तांक
  • LOR और SOP
  • रिज्यूम और सीवी

शेफ बनने में करियर स्कोप

जी हां, अगर आप शेफ बनने में कैरियर के स्कोप के बारे में सोच रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें बहुत सारे स्कोप मिलते हैं, क्योंकि कुलिनरी कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवार को hotel-restaurant अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, रेलवे के साथ-साथ एयरलाइन, इन सभी जगह पर अपना करियर बनाने का मौका मिलता है, जब डिग्री या डिप्लोमा हासिल हो जाता है तब भी बहुत सारे मौके मिलते हैं। जैसे कि-

Shef- शेफ वह होता है जो भोजन तैयार करने रसोई कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने, मेनू की योजना बनाने, रसोई बजट का प्रबंध करने स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों को लागू करने के लिए इन सभी का जिम्मेदार होता है। इसी के साथ भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने का काम भी उसी का होता है।

फूड स्टाइलिस्टभोजन तैयार करने और प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी होती है, उनके द्वारा जो भोजन बनाया गया है वह सर्व करते समय भोजन ग्राहकों को आकर्षित लगे यह काम फूड स्टाइलिस्ट का होता है।

कैटरिंग सुपरवाइजर मैनेजरइसमें कैटरिंग की प्लानिंग और सुपरवाइजिंग करनी होती है, वह अपनी टीम को मैनेज करते हैं।

कैटरिंग ऑफिसरकैटरिंग ऑफिसर वह होता है, जो किसी अच्छे से इवेंट में खाने के साथ-साथ ड्रिंक्स को भी सही तरीके से सर्व करवाने की जिम्मेदारी लेता है, यह सभी जिम्मेदारी कैटरिंग ऑफिसर के अंतर्गत आती है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको इस बारे में जानकारी दी है कि आप शेफ़ में अपना करियर कैसे बना सकते हैं, और यह कितना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी शेफ बनने की सोच रहे हैं, तो आर्टिकल को पूरा पढ़े, आपको सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Faq

1. क्या एक शेफ़ बनने के लिए अंग्रेजी भाषा आना अनिवार्य होता है?

जी हां, एक शेफ़ के लिए अंग्रेजी आना अनिवार्य होता है, परंतु अगर आप भारत के कॉलेज में पढ़ाई करते हैं, तो उसके लिए इतना जरूरी नहीं होता जबकि, अगर आप बाहर कॉलेज में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए योग्यता टेस्ट देना अनिवार्य होता है।

2. शेफ़ बनने के लिए सबसे अच्छा कोर्स कौन सा होता है?

शेफ़ बनने के लिए 12वीं के बाद कुलिनरी कोर्स या होटल मैनेजमेंट के अंतर्गत डिप्लोमा कोर्स किया जाता है, अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पढ़ें।

3. शेफ बनने के लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी होता है?

एक शेफ़ बनने के लिए हाईस्कूल और ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *